त्योहारों में यात्रियों को राहत: हटिया-एलटीटी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन
Hatia-LTT Puja Special Train: रायपुर. आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर इसका वाणिज्यिक ठहराव रहेगा.
हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 08609 हटिया से 12, 19 और 26 अक्टूबर को प्रत्येक सोमवार शाम 4.20 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रायगढ़ रात 11.03 बजे, बिलासपुर अगले दिन रात 1.15 बजे, रायपुर 2.55 बजे, दुर्ग 3.55 बजे और गोंदिया सुबह 5.48 बजे पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन 22.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी.
वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल 13, 20 और 27 अक्टूबर को प्रत्येक मंगलवार रात 11.50 बजे एलटीटी से रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन गोंदिया दोपहर 1.50 बजे, दुर्ग 3.55 बजे, रायपुर 4.35 बजे, बिलासपुर शाम 7.05 बजे और रायगढ़ रात 9.35 बजे पहुंचेगी. तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे हटिया पहुंचेगी. (Hatia-LTT Puja Special Train)
22 कोच की रहेगी सुविधा
पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. इनमें एक एसएलआरडी, एक पावर कार, चार सामान्य, छह स्लीपर, सात एसी थ्री, दो एसी टू तथा एक एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल है.
इन स्टेशनों पर भी ठहराव
ट्रेन दोनों दिशाओं में बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी अधिकृत रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवन ऐप से जांचने की अपील की है.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः आरटीई को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सख्त, स्कूलों को रिकॉर्ड पेश करने का दिया आखरी मौका