Surguja: रात में आर्केस्ट्रा देखने निकली थी नाबालिग, लिफ्ट देने के बहाने 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
Minor Assaulted After Lift Offer: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से डरा देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक नाबालिग से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. नाबालिग अपनी सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी. आरोपियों ने सहेली को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा दिया. पर नाबालिग को दूसरी सुनसान जगह जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पूरा मामला सरगुजा के लुंड्रा थाना क्षेत्र की है.
जानिए क्या है पूरा मामला ?
पूरी वारदात 5 अक्टूबर की बताई जा रही है. जहां, रात के समय लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसे देखने के लिए 2 नाबालिग छात्राएं पैदल जा रही थीं. कुछ देर बाद रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार 4 लड़कों ने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही. दरिंदो पर नाबालिगों ने भरोसा कर लिया और एक बाइक और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई.
Raipur: सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं से की ठगी, रायपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
एक नाबालिग के साथ की दरिंदगी
आरोपियों ने बाइक पर बैठी छात्रा को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के पास पहुंचा दिया. लेकिन स्कूटी पर बैठी छात्रा को एक युवक कहीं और ले गया. इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद चारों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. पीड़िता जैसे तैसे घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद भड़के परिजन थाने पहुंचे.
पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया
शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने 3 आरोपियों को एक साथ दबोचा. वहीं, एक फरार था जिसे कुछ देर बाद पकड़ लिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में एक नाबालिग भी है. सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है.