4 मैच, सिर्फ 29 रन…संजू सैमसन का फ्लॉप शो, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी?

Sanju Samson Flop Show: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 4 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 29 रन ही निकले हैं.
Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson Flop Show: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में सैमसन महज 11 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूटा है. संजू के लगातार फ्लॉप होने के चलते अब फैंस उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका देने की मांग कर रहे हैं.

4 पारियों में निकले 29 रन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के हालिया टी20 प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह बेहद निराशाजनक रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में वह 9 गेंदों में 1 चौके की मदद से महज 11 रन ही बना सके. इसके अलावा पिछली 4 टी20 पारियों की बात करें, तो इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 29 रन ही निकले हैं. हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला खामोश ही रहा है.

यह भी पढ़ें: कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपका ईशान किशन का कैच, थर्ड अंपायर ने दिया NOT OUT तो मचा बवाल, VIDEO वायरल

क्या वैभव की प्लेइंग 11 में होगी वापसी?

संजू सैमसन के लगातार फ्लॉप शो के बाद क्रिकेट फैंस हेड कोच गौतम गंभीर और सेलेक्टर्स पर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही फैंस वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में वापस मौका देने की मांग कर रहे हैं. अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की क्या दूसरे टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका देंगे या नहीं.

पिछली 4 पारियों में वैभव का प्रदर्शन

15 साल के भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दौर में हैं. संजू सैमसन के मुकाबले अगर वैभव की पिछली चार पारियों की तुलना की जाए, तो वैभव का प्रदर्शन बेहतर रहा है. जहां 4 पारियों में सैमसन 29 रन ही बना सके हैं. वहीं वैभव ने 38.5 की औसत से 154 रन बनाए हैं.

ज़रूर पढ़ें