Live: अभिजीत-आशुतोष-सौरव के दिल्‍ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, अब तक 600 से ज्यादा लोग ड‍िटेन

CJP Jantar Mantar Protest in Delhi Live: दिल्ली के जंतर मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट होने वाला है. पार्टी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. यही वजह है कि 38 हजार पुलिसकर्मियों को दिल्ली की सड़कों पर तैनात किया गया है. 
CJP's protest live

दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन

Delhi CJP Protest Live: देश की राजधानी में एक बार फ‍िर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करने वाली है. सीजेपी पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से साफ किया गया कि उन्‍हें किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बाद भी दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास इंदिरा चौक पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं. हालांकि पुल‍िस प्रदर्शनकार‍ियों को वहां जुटने नहीं दे रही है.

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जबकि करीब जबकि 200 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 38 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है. अब तक 600 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है.

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग को पढ़ते रहें….

ज़रूर पढ़ें