IND vs WI T20I Live: भारत को सातवां झटका, तिलक वर्मा हुए रन आउट, स्कोर 200 के पार
भारत बनाम वेस्टइंडीज
IND vs WI Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रांची मे खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर कर लिया है. ऐसे में टीम इंडिया आज के मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं, कैरेबियाई टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती