Tiger Shroff Net Worth: लग्जरी घर से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी तक, टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ कर देगी हैरान!
एक्टर टाइगर श्रॉफ
Luxury House Property: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग हुई. पुष्पा नरसी पार्क के पास हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया. पुलिस के अनुसार, इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोट लगी है. उनके ड्राइवर को भी चोट आई है. इस घटना के बाद एक बार फिर टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में आ गए हैं. अब लोगों के मन में यह सवाल उठा रहा है और वे जानना चाहते हैं कि आखिर एक्टर टाइगर श्रॉफ के पास कितनी संपत्ति है. आइए जानते हैं टाइगर के नेटवर्क के बारे में.
टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ कितनी है?
टाइगर श्रॉफ का नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों की लिस्ट में शामिल है. टाइगर का हर किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आता है. यही वजह है कि उनकी फिल्में हिट होती हैं. वहीं टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पस कुल 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एक्टर ज्यादातर फिल्मों से पैसा कमाते हैं. खबरों के अनुसार, टाइगर एक फिल्म के लिए 25 से 30 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं.
टाइगर श्रॉफ का फिटनेस बिजनेस
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ फिल्मों के अलावा बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते हैं. उन्होंने साल 2018 में PROWL नाम का अपन एक लाइफस्टाइल ब्रांड शुरू किया था, जो फिटनेस से जुड़े कपड़े और सामान बेचता है. इसके साथ ही वह जिम चेन MMA Matrix और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के इवेंट कराने वाले Matrix Fight Night (MFN) से भी जुड़े हुए हैं. ये सभी बिजनेस उन्हें एक्टिंग से अलग मोटी कमाई करने का मौका देते हैं.
ये भी पढ़ें-एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बाइक सवार 3 हमलावरों ने की फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
आलीशान घर के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ
इसके अलावा, टाइगर श्रॉफ ने रियल एस्टेट में भी निवेश की हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के बांद्रा इलाके में टाइगर का एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 22.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एक्टर के इस आलीशान महल में प्राइवेट जिम, होम थियेटर और टेरेस जैसी लग्जरी सुविधाएं भी हैं. वहीं साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने पुणे के हडपसर स्थित Yoo Pune प्रोजेक्ट में करीब 7.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी.