कौन हैं मोना अग्रवाल? जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Mona Agarwal Historic Victory: एशियन पैरा गेम्स 2026 के महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.
Mona Agarwal

मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड

Mona Agarwal Historic Victory: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मोना अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है. फाइनल में मोना ने 250 का स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया. खास बात यह है कि इसी इवेंट में सिल्वर मेडल भी भात की झोली में आया है. अवनी लेखरा ने 249.6 का स्कोर करके सिल्वर मेडल जीता.

कौन हैं मोना अग्रवाल?

एशियन पैरा गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली मोना अग्रवाल का जन्म राजस्थान के सीकर में हुआ था. वॉलीबॉल समेत कई सारे खेलों में हाथ आजमाने के बाद मोना ने 2021 में शूटिंग में अपना करियर बनाया. महज 9 महीने की उम्र में ही उन्हें पोलियो हो गया था. मोना 3 बहनों में सबसे छोटी हैं. बता दें, मोना अग्रवाल 2024 पैरालंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रहीं है. इसी साल उन्होंने पैरा शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता.

यह भी पढ़ें: किस क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं अनाया बांगर? अभिषेक, शुभमन और श्रेयस में से चुना नाम

मोना अग्रवाल का ऐतिहासिक प्रदर्शन

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने 250 पॉइंट हासिल कर एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड पर कब्जा किया है. इस जीत के साथ उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स पैरालिंपिक्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. एशियन पैरा गेम्स में यह मोना का पहला मेडल है. इस इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में भी मोना शानदार प्रदर्शन कर टॉप पर रही. उन्होंने वहां 629.1 अंक हासिल कर एशियन रिकॉर्ड बनाया था.

अवनी लखेरा ने जीता सिल्वर

वहीं, अवनी लखेरा की बात करें, तो उन्होंने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में 249.6 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. बता दें, पिछले एशियन पैरा गेम्स में अवनी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. मगर इस बार वह गोल्ड जीतने से महक 0.4 पॉइंट से चूक गईं. अवनी 2020 टोक्यो और 2024 पेरिस पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रही थी.

ज़रूर पढ़ें