BJP ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की लिस्ट की जारी, इन युवा चेहरों को मिली कमान
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. ये लिस्ट 20 अक्टूबर 2026 सोमवार के दिन जारी की गई. इस नई टीम में कई प्रमुख युवा चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसमें अलग-अलग राज्यों के कई युवा नेता शामिल हैं. लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए. हर्षवर्धन सिंह राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में जम्मू कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, यूपी से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मालोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल विधायक से सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
गया है.
आंध्र प्रदेश से मित्त वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया
इसके अलावा मध्य प्रदेश से आशीष झाला, असम से बिस्वजीत खौंड, राजस्थान से हिमांशु शर्मा, महाराष्ट्र से सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, पंजाब से सरदार अरमानजोत बरार, झारखंड से अमन यादव और बिहार से राहुल झा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. वहीं यूपी से हर्ष वर्धन सिंह , ओडिशा से अर्पिता उपराजिता बडजेना, और आंध्र प्रदेश से मित्त वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.
BJP has appointed new national office-bearers for its Yuva Morcha, with Nikhil Mani Tiwari from Uttar Pradesh named National Vice President. Shagun Parihar, Arvind Damani, Maloth Komali Naik, and others have also been appointed National Vice Presidents. Arpita Aparajita Badjena, Harsh Vardhan Singh and Mitta Vamshi Krishna have been named National General Secretaries.
— IANS (@ians_india) October 20, 2026
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तो राजस्थान के देवरत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, दिल्ली के मोहित सोनी को केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है.
नीति एवं अनुसंधान प्रभारी भी नियुक्त
तेलंगाना की अखिला बंदम को नीति एवं अनुसंधान प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, नीति एवं अनुसंधान के सह-प्रभारी के रूप में गुजरात से रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना से कमल मडिशेट्टी और हरियाणा से डॉ. रमा बलहारा को नियुक्त किया गया है.
एमपी से आशीष झाला को बनाया गयाा राष्ट्रीय मंत्री

इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के एक ही नेता को जगह मिल पाई है. आशीष झाला बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए हैं. वह युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री रह चुके है साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास के पूर्व नगर मंत्री भी रह चुके हैं.
वहीं छत्तीसगढ़ से भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए. कांकेर जिले के निवासी हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों का असली चेहरा यही है?’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने किया CJP का समर्थन तो भड़की BJP