Vivo ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo S2 FE Price India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G फोन Vivo S2 FE लॉन्च किया है. इस फोन की बिक्री आज 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है. यह फोन उन लोगों के लिए है जो बार-बार चार्जिंग की टेंशन से बचना चाहते हैं. कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स दिए हैं.
Vivo S2 FE को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB और 8GB रैम का ऑप्शन मिलता है.
फोन के बेस मॉडल 6GB RAM + 128GB की कीमत 38,999 रुपये तय की गई है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में आता है.
वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB मॉडल को 42,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
फोन में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग के लिए दमदार है.
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की विशाल बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है.
टिकाऊपन के लिए फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित बनाती है.