CM Mohan Yadav का एलान …30 हजार शिक्षकों की भर्ती का है ‘प्लान’
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, जो सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं. दरअसल, आज एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने बहुत बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी.