सिवनी के जंबो सीताफल की दुनिया है दीवानी! देश भर में होती है सप्लाई, वजन में 1 किलो तक
Seoni Jumbo Sitafal: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का 'जंबो सीताफल' अपने स्वाद और मिठास के लिए देश-दुनिया में फेमस है. इसे राज्य के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में सप्लाई किया जाता है.
Written By : विनय कुशवाहा
Updated: October 24, 2026 03:03 PM IST
सिवनी के 'जंबो सीताफल' को 'भूतबंधानी सीताफल' भी कहा जाता है.
इसका वजन 200 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक होता है.
विशेष परिस्थिति में पैदावार होने के कारण इसमें औषधीय गुण होते हैं. इसके बड़े आकार के कारण ये जंबो कहलाता है.
जून 2026 में 'जंबो सीताफल' को GI टैग मिला.
स्थानीय लोगों के लिए सीताफल आय का मुख्य जरिया बन गया है. साल में करीब 6090 टन फल का उत्पादन किया जाता है.
'जंबो सीताफल' की आइस्क्रीम, रबड़ी, बासुंदी, लस्सी और शेक बेमिसाल लगते हैं.
भूतबंधानी या जंबो सीताफल को दिल्ली, मुंबई, नागपुर, रायपुर, वाराणसी और अन्य बाजारों में निर्यात किया जाता है.
राज्य सरकार का उद्यानिकी विभाग 'जंबो सीताफल' की पैदावार को बढ़ावा दे रही है ताकि पहचान के साथ-साथ व्यापार का मुख्य साधन बन सके.