‘BJP झूठी पार्टी है…’, भड़के नसीरुद्दीन शाह, बोले- बंगाल में छल से जीत मिली

Naseeruddin Shah: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 'बंगाल चुनावों में छल-कपट से जीत मिली है, बीजेपी झूठी पार्टी है. पार्टी उन सभी लोगों से बदला लेने चाहती है, जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं रहे.'
Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन शाह

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर नसीरुद्दीन शाह हालही में कुछ दिन पहले मुंबाई में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुए थे. इस आंदोलन में मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ व‍िरोध प्रदर्शन किया गया था. वहीं अब एक्टर ने खुलकर भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है.

एक्टर का भाजपा पर तीखा हमला

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘बंगाल चुनावों में छल-कपट से जीत मिली है, बीजेपी झूठी पार्टी है. पार्टी उन सभी लोगों से बदला लेने चाहती है, जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं रहे.’ एक्टर ने आगे कहा कि बीजेपी की इस बदले की भावना का ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्‍म एंड टेलीविजन इंस्‍टीट्यूट के छात्र और भविष्‍य के फिल्‍म निर्माता बने हैं.

भाजपा लोगों का ब्रेनवॉश कर रही – नसीरुद्दीन शाह

एक्टर ने कहा कि इस मामले में प्रशासन जवाबदेही तय करने के बजाय उन्‍हें ‘शो-कॉज’ नोटिस थमाए जा रहे हैं. सभी पर नजर रखी जा रही है, इसके साथ ही धमकियां भी मिल रही है. वहीं अब उन्‍हें हॉस्‍टल खाली करने को भी कह दिया गया है. नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि भाजपा अपने पक्ष में बेशर्मी वाले प्रोपेगैंडा को आगे बढ़ाने में ही संतुष्टी नहीं हो रही है, बल्कि भाजपा लोगों का ब्रेनवॉश कर रही है और लोगों को डराना-धमकाना चाहती है.

पहले भी भाजपा पर साधा है निशाना

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों का सपोर्ट किया हो और भाजपा पर निशाना साधा हो. पहले भी नसीरुद्दीन शाह ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के समय भी छात्रों को समर्थन दिया था और भाजपा सरकार पर हमला बोला था. शाह ने प्रदर्शनकारी स्‍टूडेंट्स का साथ देते हुए छात्रों के खिलाफ हुई कार्यवाही की आलोचना की थी.

सीजेपी प्रदर्शन में छात्राें का किया था समर्थन

दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर जुलाई महीने में हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात रखी थी. शाह ने प्रदर्शन के समय हुई हिंसा की निंदा की थी और इसमें शामिल होने वाले लोगों की तुलना अमेरिकी ICE एजेंटो से की थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालते हुए नसीरुद्दीन शाह ने अपना गुस्‍सा जाहिर किया था और कहा था कि देश के युवाओं को लेकर उनकी उम्मीद अब और मजबूत हो गई.

छात्रों से सीखने को मिला

नसीरुद्दीन शाह ने पहले कहा था कि ‘मैं आप सभी लोगों से दो बात कहूंगा, पहली बात ये है कि अगर कोई अज्ञानी व्‍यक्ति देश का नेतृत्व करता है, तो वह यही सोचता है कि पूरा देश भी उसी की तरह अज्ञानी और नासमझ और बेरहम हो जाए.’ उन्‍हाेंने कहा था कि एक टिचर और एक्टर में उनका सफर NSD और FTII दो अलग-अलग कोर्स पूरे करने के बाद भी खीखने का जो बड़ा हिस्‍सा उन्‍हें प्राप्‍त हुआ वो उन छात्रों से सीखने को मिला है, जिन्‍हें वे खुद खिखाने का प्रयास कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि‍ उनके मन में उन छात्रों के लिए गहरी सहानुभूति है.

ये भी पढे़ं- पवन सिंह के अक्षरा को बाबू कहने पर पत्नी ज्योति सिंह का तंज, बोलीं- अच्छा पति मिले तभी लगाऊंगी सिंदूर

ज़रूर पढ़ें