रामायण को लेकर बढ़ा उत्साह, मेकर्स ने जारी किया BTS वीडियो, 4 साल की मेहनत की दिखाई झलक

Nitesh Tiwari Ramayana BTS video: जारी किए गए BTS वीडियो में फिल्म की टीम की चार साल की मेहनत की झलक देखने को मिलती है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय संस्कृति, आधुनिक तकनीक और सिनेमा को एक साथ जोड़कर रामायण की दुनिया को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है.
ramayan movie

रामायण फिल्म

Ramayana Behind The Scenes: भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी की रामायण को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अब एक नया विजन वीडियो जारी किया है. इसमें फिल्म के पीछे की मेहनत की साथ रामायण की कहानी को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की योजना भी दिखाई गई है. मेकर्स का लक्ष्य इस महागाथा को सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव के रूप में पेश करना है.

4 साल की मेहनत की दिखाई झलक

जारी किए गए BTS वीडियो में फिल्म की टीम की चार साल की मेहनत की झलक देखने को मिलती है. इसमें दिखाया गया है कि किस तरह भारतीय संस्कृति, आधुनिक तकनीक और सिनेमा को एक साथ जोड़कर रामायण की दुनिया को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी की जा रही है. निर्माताओं की कोशिश है कि देश के साथ दुनियाभर के दर्शक भी इस कहानी से जुड़ सकें.

फिल्म से आगे भी बढ़ेगी रामायण की दुनिया

विजन वीडियो में फिल्म के अलावा थीम पार्क और म्यूजियम जैसे अनुभवों की भी कल्पना दिखई गई है. इसके जरिए दर्शक रामायण के किरदारों, उनकी कहानियों और जीवन से जुड़े मूल्यों को अलग-अलग तरीकों से समझ सकेंगे. मेकर्स चाहते हैं कि यह परियोजना भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए.

फिल्म के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीजर भी जारी किया गया है. इसके कैप्शन में रामायण को ऐसा महागाथा बताया गया है, जो हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी. यह विजन वीडियो जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें-रामायण फिल्म की एडवांस बुकिंग में तेजी, रिलीज से पहले बिके 1.47 लाख से ज्यादा टिकट

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

रामायण दो पार्ट में सिनेमाघरों में आएगी. इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा. फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी. इसे आईमैक्स फॉर्मेट में भी पेश करने की योजना है.

ज़रूर पढ़ें