आज लॉन्च होंगे 3 धांसू स्मार्टफोन, Huawei और iQOO ला रहे हैं दमदार बैटरी वाले फोन
Huawei iQOO smartphone launch toda: अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज 28 अक्टूबर को मार्केट में दो कंपनियों के नए फोन लॉन्च होने वाले हैं. Huawei अपनी Enjoy 100 सीरीज और Pura 90 Plus पेश करेगा, वहीं iQOO भी अपना Neo 12 लॉन्च करने जा रहा है. इन फोन्स में बड़ी बैटरी, नया डिजाइन और गेमिंग फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है.
Huawei Enjoy 100 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च होंगे.
इस सीरीज में Standard, Pro, Pro Max और 100m वेरिएंट शामिल हैं.
Pro Max मॉडल में Kirin 8020 चिपसेट और बड़ी Giant Whale बैटरी मिलेगी.
Huawei Pura 90 Plus में कर्व्ड फ्रेम और ट्रायएंगल कैमरा डिजाइन दिया गया है.
Pura 90 Plus में 6.8 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी.
इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग होगी.
iQOO Neo 12 में 2K AMOLED डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा.