CG Budget Session: विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन, मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी देंगे सवालों के जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पांचवां दिन है. आज सदन में प्रश्नकाल में मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.
आज बजट सत्र में क्या-क्या होगा?
- सीएम साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे.
- नेता प्रतिपक्ष महंत, विधायक अजय चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे
- विधायक धर्मजीत सिंह प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे
- सीएम साय अतारांकित प्रश्न का जवाब देंगे
- बजट पर चर्चा के बाद अशासकीय संकल्प पेश होंगे
- विधायक रिकेश सेन, लखेश्वर बघेल लाएंगे अशासकीय संकल्प.
बजट सत्र में चौथे दिन क्या हुआ?
वहीं विधानसभा के बजट सत्र का चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. जिस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया था.
ये भी पढ़ें- Balrampur: शंकरगढ़ में लोगों ने उजाड़ा जंगल, अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं, रेंजर बोले- DFO को लिखा पत्र
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि बहुचर्चित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम आरोपियों की सूची से गायब है. प्रश्न के उत्तर में दी गई जानकारी में नव्या मलिक का नाम क्यों नहीं है? आखिर नव्या का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री ने कहा मुझे इसकी जानकारी नहीं है, परीक्षण करा लेंगे.