गढ़चिरौली एनकाउंटर में अब तक 7 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का कमांडर प्रभाकर भी मारा गया
सांकेतिक तस्वीर.
CG News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का सबसे बड़ा और खतरनाक नक्सली कमांडर प्रभाकर भी मारा गया है. प्रभाकर गढ़चिरौली डिविजनल कमेटी का प्रभारी था. प्रभाकर के साथ उसकी टीम के अन्य 6 नक्सली भी मारे गए हैं. इन सभी नक्सलियों पर 71 लाख रुपए का इनाम था.
गुरुवार को शुरू हुई थी मुठभेड़
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर, फोडेवाड़ा गांव से 05 किलोमीटर दूर गुरुवार को शुरू हुई थी. गोलीबारी में एक C-60 पुलिस कमांडो दीपक चिन्ना भी शहीद हो गए. दीपक चिन्ना मडावी की 38 साल के थे. जो अभी अहेरी में रहते थे और मूल रूप से मंडरा, दमरांचा, तालुका अहेरी के रहने वाले थे, ऑपरेशन के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.
वहीं, इस मुठभेड़ में एक और जवान जोगा मदवी में गोली लगने से घायल हो गए. वे किष्ट्यापल्ली के रहने वाले हैं. उन्हें एयरलिफ्ट करके लाया गया था. वे खतरे से बाहर हैं.
प्रभाकर समेत 7 नक्सली ढेर
इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली प्रभाकर समेत 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. इन नक्सलियों पर कुल 71 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
- इस मुठभेड़ में प्रभाकर उर्फ रवि उर्फ प्रकालवीर उर्फ स्वामी उर्फ लोकेटी चंद्रराव ढेर हो गया है. वह DKSZCM/ इंचार्ज, वेस्ट सब-जोनल ब्यूरो, कंपनी नंबर 10 का इंचार्ज था. उस पर 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
- मुठभेड़ में CYPC/कमांडर, कंपनी नंबर 05 पगु मोडम भी ढेर हो गया है. उस पर 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
- अनिला उर्फ बुदरी कोवाची, पीपीसीएम (प्रभाकर का गार्ड), 8 लाख का इनाम
- कामेश पाडा, स्पेशल प्लाटून माड एरिया, पीपीसीएम/कमांडर स्पेशल प्लाटून माड एरिया, 8 लाख रुपए का इनाम
- भजनथ उर्फ भीमा होली, एसीएम, 6 लाख रुपए का इनाम
- मंगली कुरसम, कंपनी नंबर 10 का मेंबर, 4 लाख रुपए का इनाम
- जोगी सोढ़ी, कंपनी नंबर 05 का मेंबर, 6 लाख रुपए का इनाम
ये भी पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ कारें, फीचर भी हैं कमाल
जब्त किए गए हथियार और सामान
- AK – 47 राइफल – 03,
- SLR- 01
- 303 राइफल – 01
- जिंदा कारतूस – 173
- BGL – 03
- मैगजीन – 07
- कोर्टेक्स वायर – 02 बंडल