CG News: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ के आरोपी ने बताई दरिंदगी की वजह, बाेला- किसी और के साथ अवैध संबंध थे, इसलिए मार डाला
'निर्भया कांड' का आरोपी गिरफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए भयावहा निर्भया कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सात दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. पुरे मामले में आरोपी ने दरिंदगी की वजह को बताया है. आरोपी रायसिंह ने पूछताछ में कहा कि उसे शक था कि महिला का किसी और से अवैध संबंध था, जिसके चलते उसने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी.
अब इस मामले में आरोपी ने महिला मित्र के जिस व्यक्ति के साथ संबंध बताए हैं, पुलिस उस व्यक्ति से भी पुछताछ करेगी. उसने बताया कि वह महिला के साथ करीब 6 सालों से प्रेम संबंध में था.
पुलिस ने आरोपी पर रखा था इनाम
पुलिस ने आरोपी राय सिंह के ऊपर 35,000 रुपये का इनाम रखा था. सरगुजा रेंज के आईजी ने 30 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 5000 हजार रुपये का इनाम आरोपी पर घोषित किया था. इस मामले में आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की बात कही थी और इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया था, जिसके बाद आज अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है.
क्या है पूरा मामला?
3 अप्रैल 2026 शुक्रवार के दिन अंबिकापुर के महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर खून से लथपथ एक महिला का शव मिला था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला के गले में धारदार हथियार के निशान पाए गए. सिर पर गंभीर चोट मिली इसके अलावा महिला के सीने की 12 पसलियां भी टूटी हुई पाई गई.
शुरूआती जांच में पाया गया था कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है, लेकिन बाद में ये हैवानियत का मामला सामने आया था. मृतक महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतलें डाली गई थी. जिसके चलते इस केस को निर्भया कांड की तरह देखा जाने लगा. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया गया है.
ये भी पढे़ं- CG News: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चिरमिरी में छिपा था