अंबिकापुर में बिक रही थी ई-सिगरेट, स्कूल के पास स्टेशनरी से बच्चों को बेचा जा रहे थे चाकू, आरोपी गिरफ्तार

CG News: पुलिस लाइन स्थित छोटू पान दुकान के नाम से संचालित सेंटर में सुशील केशरी के द्वारा हुक्का बार का समान व ई-सिगरेट बेची जा रहा थी. वहां से 10 ई-सिगरेट जब्त किया गया. इसके आलावा इससे पहले मणिपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास संचालित अमित मोबाइल नामक संस्थान से भी 10 ई-सिगरेट और चाकू जब्त किया गया.
ambikapur Illegal e-cigarettes were being sold police arrested accused

अंबिकापुर: ई-सिगरेट मामले में आरोपी गिरफ्तार

CG News: अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है. यहां पर स्कूली बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट और चाकू बेचने वाले स्टेशनरी दुकान के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात तो यह है कि यह स्टेशनरी सेंटर अंबिकापुर के मणिपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास संचालित हो रहा था. आसपास स्कूल के बच्चे यहां से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट खरीद कर उसका उपयोग कर रहे थे और नशे के गिरफ्त में जा रहे थे. दूसरी तरफ कई बच्चे यहां से चाकू खरीद रहे थे और उसके बाद अपराधी गतिविधियों में संलिप्त हो रहे थे.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस लाइन स्थित छोटू पान दुकान के नाम से संचालित सेंटर में सुशील केशरी के द्वारा हुक्का बार का समान व ई-सिगरेट बेची जा रहा थी. वहां से 10 ई-सिगरेट जब्त किया गया. इसके आलावा इससे पहले मणिपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास संचालित अमित मोबाइल नामक संस्थान से भी 10 ई-सिगरेट और चाकू जब्त किया गया. अमित मोबाइल संचालन अमित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट और पेसा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

ई-सिगरेट ऑफलाइन बेची जा रही थी

सबसे बड़ी बात सामने आई है कि ई-सिगरेट चीन का बना हुआ है, क्योंकि उसकी पैकिंग में मैन्युफैक्चरिंग चीन में होना बताया गया है. फिर ऑफलाइन में बेचा जाता था. ये काम पिछले कई महीनो से चल रहा था लेकिन आबकारी और पुलिस की टीम को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी. शिकायत के बाद उड़न दस्ता आबकारी की टीम ने इस कार्यवाही को एक साथ मिलकर किया.

ये भी पढ़ें: Jashpur: जशपुर में एडवेंचर के मूड में दिखे CM विष्णु देव साय, मयाली को दी करोड़ों की सौगात, खुद की ATV राइड

अंबिकापुर में पहली बार ई सिगरेट के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दूसरी तरफ आबकारी उड़न दस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि स्कूल में क्लास सातवीं आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे ई सिगरेट पी रहे हैं. इसकी वजह से अभिभावक परेशान थे. आबकारी विभाग के ADEO रंजीत गुप्ता ने बताया कि अंबिकापुर में और कहां कहां ई सिगरेट बिक रहा है इसकी जांच की जा रही है, यहां इस सिगरेट को सप्लाई करने वाले गिरोह तक टीम पहुंचेगी.

ज़रूर पढ़ें