Ambikapur: विस्तार न्यूज की खबर का असर, लोन घोटाला मामले में एक्शन, जिला सहकारी बैंक के 8 अधिकारियों के खिलाफ FIR के आदेश
लोन घोटाला मामले एक्शन
Ambikapur: अंबिकापुर में विस्तार न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. जहां लोन घोटाला मामले में विस्तार न्यूज के प्राइम टाइम शो सीधे मुद्दे की बात में खबर दिखाए जानें के बाद कलेक्टर ने जिला सहकारी बैंक के आठ अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ FIR का आदेश दिया है.
लोन घोटाला मामले में एक्शन
जानकारी के मुताबिक जिला सहकारी बैंक किसानों का फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लेकर घोटाला किया गया. जांच में जांच में किसानों के नाम पर हुए 1.92 करोड़ रुपये के लोन घोटाले का खुलासा हुआ. बेंक अफसरों व कर्मचारियों ने 127 किसानों को कर्जदार बनाया. जिसके बाद किसानों ने भी सरगुजा कलेक्टर से शिकायत की थी.
जिला सहकारी बैंक के 8 अधिकारियों के खिलाफ FIR के आदेश
जांच के बाद कलेक्टर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के CEO को लेटर लिखा. जांच में बैंक के तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, वरिष्ठ सहकारी इंस्पेक्टर जोगी राम राम, सैनाथ केरकेट्टा जांच में दोषी मिले. वहीं अब तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार, शिव शंकर सोनी सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा.
खबर में अपडेट जारी है….