Chhattisgarh दौरे पर आएंगे अमित शाह, नक्सलवाद के खात्मे की रणनीतियों की करेंगे समीक्षा
अमित शाह
Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। अगले माह सात फरवरी की रात को वे रायपुर पहुंचेंगे. अगले दिन रायपुर में नक्सलवाद की समीक्षा करने के बाद बस्तर जाएंगे और वहां पर ‘बस्तर पंडुम’ के समापन में शामिल होंगे.
पिछले साल भी वे ‘बस्तर पंडुम’ में आए थे. केंद्रीय गृह मंत्री ने ही 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का ऐलान किया है. उनके ऐलान के बाद से लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है और अब नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है.
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 फरवरी की रात रायपुर पहुंचेंगे.
- 8 फरवरी को सबसे पहले सुबह वे यहां पर नक्सलवाद को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. वहीं नक्सल मोर्चे पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे.
- इसके बाद ‘बस्तर पंडुम’ में शामिल होने के लिए बस्तर जाएंगे.
नक्सलवाद के खात्मे पर करेंगे चर्चा
नक्सलवाद को समाप्त करने की डेडलाइन तय होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. वे यहां पर नक्सलवाद को लेकर रणनीति बनाने का काम करते हैं. केंद्र सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए बहुत ज्यादा गंभीर है. इसका नतीजा भी दिख रहा है. जहां लगातार नक्सली मारे जा रहे हैं, वहीं नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh को मिली नए साइबर थानों की सौगात, CM साय ने किया लोकार्पण
पिछले साल छत्तीसगढ़ में भी पहली बार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था. इसमें यहां पर तीन दिनों तक जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार दिनों तक रहे थे. इस कांफ्रेंस के समाप्त होने 12 दिनों बाद ही अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन में आए थे. अब एक बार वे फिर से अगले माह आने वाले हैं.