CG News: सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा के मानहानि केस पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार, बोले- पहले संपत्त‍ि की जांच कराएं, फिर केस करें

CG News: पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि हेमंता बिस्‍वा सरमा को पहले यह बताना चाहिए कि क्‍या 12,000 बीघा जमीन पर अतिक्रमण है.
Himanta Biswa Sarma and Bhupesh Baghel

हि‍मंता बिस्‍वा सरमा और भूपेश बघेल

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने 500 करोड़ का मानहानि केस किया है. इनके साथ ही कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई का नाम भी इसमें शामिल है. मामला एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान लगाए गए 12,000 बीघा कथित जमीन आरोपों से जुड़ा बताया गया है.

सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी

दरअसल, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने इसकी जानकारी दी है. सरमा ने कहा कि भूपेश बघेल और अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ जानबूझकर गलत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए हैं. इससे उनकी छवि काे नुकसान पहुंचा है. इसलिए उन्‍होंने अदालत में सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस दर्ज करवा दिया है.

भूपेश बघेल ने किया पलटवार

इस मामले पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि हि‍मंता बिस्‍वा सरमा को पहले यह बताना चाहिए कि क्‍या 12,000 बीघा जमीन पर अतिक्रमण है? उन्‍होंने कहा कि हिमंता बिस्‍वा पहले संपत्त‍ि की जांच करांए, फ‍िर केस करें. वहीं इस पर गौरव गोगोई ने भी यही सवाल उठाया है. उन्‍होंने कहा कि केस दर्ज करने के बजाय उन्‍हें एक समिति का गठन करना चाहिए और संपत्ति की जांच करानी चाहिए थी.

सीएम बिस्‍वा ने किया कोर्ट का रूख

हिमंता बिस्‍वा सरमा के मुताबिक, 9 फरवरी 2026 को भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई. उन्‍होंने कहा कि राजनीतिक असहमति एक अलग बात है, लेकिन सार्वजानिक मंच से किसी भी प्रकार के निराधार आरोप लगाना कानून के दायरे में आता है.

सीएम ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस नेताओं ने खासकर भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए उनके खिलाफ ऐसे बयान दिए जो पूरी तरह से झूठे और बीना तथ्‍यों वाले हैं. यही कारण है कि उन्‍होंने सीधे कोर्ट का रूख अपनाया है.

ये भी पढे़ं- CG News: भूपेश बघेल समेत 3 कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ का मानहानि का केस, हिमंता बिस्वा का दावा- प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठे आरोप लगाए

ज़रूर पढ़ें