CG Train Cacelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन का काम जारी, इस तारीख तक ट्रेनें रहेंगे रद्द
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
CG Train Cacelled: देश भर में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए ट्रेन सबसे आसान ट्रांसपोर्ट का साधन होता है. हर दिन लाखों यात्री इस भरोसेमंद साधन का लाभ उठाते हैं. ट्रेनों के मेंटेनेंस, तकनीकी कार्य, नई रेल लाइन निर्माण या दूसरे प्रोजेक्ट के कारण कई बार ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और आंशिक निरस्त किया जाता है. इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन का काम जारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन बिछाने का काम जारी है. बिलासपुर डिवीजन में चल रहे इस प्रोजेक्ट की वजह से हावड़ा-मुंबई रेल लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा. इसी वजह से इस रेल रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं.
अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग
अकलतरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है. यही कारण है कि 30 मार्च से 11 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा. बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरा मेमू, और रायपुर-कोरबा पैसेंजर को रद्द किया गया है. वहीं, गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर फिलहाल बिलासपुर तक ही चलेगी. रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसलिए हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर से कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाने का निर्णय लिया गया है.
ये भी पढ़ें: CG Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
- ट्रेन संख्या (68737) रायगढ़-बिलासपुर ट्रेन 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या (68738) बिलासपुर-रायगढ़ ट्रेन भी 31 मार्च से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी.
- ट्रेन संख्या (68735) रायगढ़-बिलासपुर मेमू 31 मार्च से 11 अप्रैल तक संचालित नहीं की जाएगी.
- ट्रेन नंबर (68736) बिलासपुर – रायगढ़ मेमू 31 मार्च से 11 अप्रैल के बीच नहीं चलेगी.