Chhattisgarh: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए BJP ने नियुक्त किए पर्यवेक्षेक, देखें पूरी लिस्ट
फाइल फोटो
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव और त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं. प्रदेश की 14 में से 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में BJP के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं, सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य के लिए तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे. इसके लिए BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. देखें पूरी लिस्ट-
| जिले का नाम | पर्यवेक्षक का नाम |
| रायपुर | शिवरतन शर्मा |
| बलौदाबाजार | रूपकुमारी चौधरी |
| गरियाबंद | सुरेन्द्र पाटनी |
| महासमुंद | जगन्नाथ पाणिग्रही |
| धमतरी | मोतीलाल साहू |
| दुर्ग | गौरीशंकर अग्रवाल |
| बेमेतरा | भरत लाल वर्मा |
| बालोद | अजय चन्द्राकर |
| राजनांदगांव | भूपेन्द्र सवन्नी |
| मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी | नीलू शर्मा |
| खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | रमेश पटेल |
| कवर्धा | नारायण चंदेल |
| कांकेर | यशवंत जैन |
| कोण्डागांव | सतीश लाटिया |
| नारायणपुर | भरत मटियारा |
| बस्तर | रजनीश सिंह |
| दंतेवाड़ा | श्रीनिवास राव मद्दी |
| सुकमा | दिनेश कश्यप |
| बीजापुर | गौतम गोलछा |
| बिलासपुर | राजीव अग्रवाल |
| गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | एस.डी. बड़गैया |
| मुंगेली | प्रहलाद रजक |
| सक्ती | राजा पांडेय |
| जांजगीर-चांपा | छगन लाल मुंदडा |
| कोरबा | धरमलाल कौशिक |
| सारंगढ़-बिलाईगढ | उमेश अग्रवाल |
| रायगढ़ | सियाराम साहू |
| जशपुर | मेजर अनिल सिंह |
| सरगुजा | कृष्णा राय |
| सूरजपुर | अनुराग सिंह देव |
| बलरामपुर | अखिलेश सोनी |
| मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर | भीमसेन अग्रवाल |
| कोरिया | संजय श्रीवास्तव |
5 मार्च को होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो चुके हैं. प्रदेश में तीन चरणों में सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हो चुके हैं. अब 5 मार्च जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे.
चयन प्रक्रिया पर रहेगा पर्यवेक्षकों का नियंत्रण
बता दें कि पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे जिला पंचायत अध्यक्ष चयन प्रक्रिया का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित करें.