Ambikapur: अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस, CM साय ने किया भूमिपूजन, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण
अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस
Ambikapur: अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का संभाग स्तरीय भाजपा कार्यालय के नए कैम्पस के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी शामिल हुए.
अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस
भाजपा का यह हाईटेक भवन 40 डिसमिल जमीन पर बनेगा, हालांकि भाजपा के इस दफ्तर के लिए कुल 92 डिसमिल जमीन आबंटित किया गया है. इस पूरे निर्माण की अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है.
अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का पहले से एक दफ्तर है, लेकिन वहां कम जगह होने के कारण वीआईपी आगमन में परेशानी होती है, इसी वजह से अब संभाग स्तरीय भारतीय जनता पार्टी का नया भवन बनकर तैयार होने वाला है. निर्माण पूरा होने में करीब 1 साल का समय लग सकता है.
CM साय ने किया भूमिपूजन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम के अलावा कई मंत्री व विधायक शामिल हुए.
आज का दिन बेहद ऐतिहासिक – CM साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है. दो करोड़ से अधिक लागात से भाजपा का नया कैम्पस बनेगा. 90 डिसमिल जमीन आबंटित किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि 20 डिसमिल में निर्माण होगा.
ये भी पढ़ें- CG News: ‘जो घटना का दोषी है, उस पर कार्रवाई होगी…’, गरियाबंद में हिंसक झड़प पर बोले CM साय
अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी का हाईटेक परिसर का निर्माण तब हो रहा है, जब छत्तीसगढ़ राज्य बनने के चौथी बार भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी सरकार बनाई है. वहीं सबसे अधिक 14 विधायक भी सरगुजा संभाग से हैं और कांग्रेस के एक भी विधायक सरगुजा संभाग से चुनाव नहीं जीत सके.