CM विष्णु देव साय ने बजट को बताया विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज, बोले – गरीब, किसान, युवा वर्गों के उत्थान पर फोकस

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार की ओर से बजट पेश किया. उन्होंने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. इसी बीच बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं सीएम विष्णु देव साय ने बजट को उपयोगी बजट बताया है. उन्होंने कहा बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है.
CM Vishnu deo Sai

सीएम विष्णु देव साय

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार की ओर से बजट पेश किया. उन्होंने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है. इस बजट से देश के नागरिकों को कई सारी उम्मीदें थीं. रेलवे से लेकर हेल्थ तक, शिक्षा से लेकर रोजगार तक. हर सेक्टर के लोगों को कई सारी उम्मीदें थीं. इसी बीच बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. वहीं सीएम विष्णु देव साय ने बजट को उपयोगी बजट बताया है. उन्होंने कहा बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है.

बजट में गरीब, किसान, युवा वर्गों के उत्थान पर फोकस – CM साय

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने बजट को उपयोगी बजट बताया है. उन्होंने कहा बजट विकसित भारत और सुनहरे भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज है, प्रदेश की जनता की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शुभकामनाएं, आर्थिक विकास और रोजगार बढ़ाना और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य है. देश के गरीब , किसान, युवा, श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए फोकस है, ऐसे में इस बजट से छत्तीसगढ़ को भी बड़ा फायदा होने वाला है. 

CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस बजट से काफी लाभ होने वाला है. AI के माध्यम से खेती कैसे बढ़े इस पर भी फोकस है. युवाओं के रोजगार के लिए भी इस बजट में फोकस है. रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा. विदेशों में पढ़ाई भी सस्ता होगा. दवाईयों को सस्ती करने का प्रावधान है.

छत्तीसगढ़ को मिली सौगात

छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर को विकसित करने का ऐलान बजट में किया गया है, यह छत्तीसगढ़ के लिहाज से बड़ा ऐलान माना जा रहा है. क्योंकि राज्य में माइनिंग कॉरिडोर का क्षेत्र बड़ा माना जाता है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन प्रमुख माइनिंग रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल लंबाई लगभग 452 किलोमीटर है.

इसके अलावा खनिज उत्पादन में भी छत्तीसगढ़ का स्तर बढ़ा है. इसके विकसित होने से खनिज संपन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचों को मजबूत किया जाएगा, इसके अलावा परिवहन भी सुगम होगा, जिससे राज्य को फायदा होगा.

ये भी पढ़ें- Budget 2026: दवा, कपड़े और जूते सस्ते…जानें बजट में क्या महंगा और सस्ता हुआ

ये 2047 तक देश को विकसित करने वाला बजट – ओपी चौधरी

वहीं राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा यह बजट देश को 2047 तक विकसित करने वाला बजट होगा. यह बजट गरीबी निवारण करने वाला बजट है, जिससे सभी सैक्टर में आने वाले समय में तेजी दिखेगी. माइनिंग के लिए भी बड़ा ऐलान हुआ है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी यह बजट राहत देने वाला होगा. 

ज़रूर पढ़ें