CG Budget Session Live: बजट सत्र का छठवां दिन, कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सदन में उठाया धान खरीदी का मुद्दा
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन के कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी.
छत्तीसगढ़ विधानसभा
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 6वां दिन है. सदन के कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई. जिसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा भी की जाएगी. आज मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देंगे. इसके साथ ही CM विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री रामविचार नेताम पत्रों को पटल पर रखेंगे. आज विधायक भावना बोहरा, ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण लगाएंगे. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-