Naxal Surrender: डेडलाइन खत्म होने से पहले बड़ा सरेंडर, CC मेंबर सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ डाले हथियार

Naxal Surrender: नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आंध्र-ओडिसा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के प्रमुख, CC मेंबर चेल्लुरी नारायण उर्फ सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ आंध्रप्रदेश में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सोमन्ना पर 20 लाख का इनाम था.
CG News

सोमन्ना ने 8 साथियों के साथ किया सरेंडर

Naxal Surrender: नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आंध्र-ओडिसा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के प्रमुख, CC मेंबर चेल्लुरी नारायण उर्फ सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सोमन्ना पर 20 लाख का इनाम था.

CC मेंबर सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ डाले हथियार

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था. इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है. शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की बागडोरसोमन्ना के पास ही थी. वहीं आज डेडलाइन के पहले सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी

सरकार द्वारा तय की गई नक्सल उन्मूलन की समय सीमा से ठीक पहले सोमन्ना जैसे बड़े नेता का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे न केवल माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है, बल्कि अन्य सक्रिय नक्सलियों के बीच भी मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ने की संभावना है.

आत्मसमर्पण नीति का दिख रहा असर

सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का असर अब जमीन पर दिखने लगा है. लगातार दबाव, ऑपरेशन और विकास कार्यों के चलते कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं. सोमन्ना का सरेंडर इसी बदलते परिदृश्य का संकेत माना जा रहा है, जो आने वाले समय में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- CG Ration News: छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में एक साथ मिलेगा इतने महीने का राशन, जानें कब से होगा वितरण

नक्सलियों का डंप समान बरामद

वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है. सुबह की पहली किरण के साथ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम कलवर कोवाचीटोला उइकाटोला के बीच के जंगलों में पहुंची. यहां की घनी झाड़ियों में नक्सली गतिविधियों के इनपुट मिलने पर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.

ज़रूर पढ़ें