CG Budget Session: कांग्रेस ने नल-जल योजना पर उठाए सवाल, अरुण साव बोले- हमने प्रदेश की दिशा और दशा बदली
उपमुख्यमंत्री अरुण साव
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सोमवार (9 मार्च) को छठा दिन रहा. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई विषयों को लेकर नोंक-झोंक देखने को मिली. अनुदानों की मांग की लेकर सदन में चर्चा हुई. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव से जुड़े विभागों पर चर्चा हुई.
डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस ने सदन में नल-जल योजना को लेकर सवाल किए. इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दोनों पार्टियों की सरकार में सोच का फर्क है. बीजेपी की सरकार ने प्रदेश की दशा और दिशा बदली. योजनाओं से सरकार की नीयत का पता चलता है. कांग्रेस ने नल-जल योजना के बारे में सोच नहीं पाई.
उन्होंने आगे कहा कि 28 करोड़ से अधिक की राशि पेनल्टी लगाई गई है. प्रदेश भर में 629 टेंडर निरस्त किए गए हैं. 11 निर्माण एजेंसियों पर कर्रवाई की गई है. प्रदेश में 12 हजार 316 नलकूप खोदे गए. इसके साथ ही 5 हजार 77 टंकियां का निर्माण किया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क पुल निर्माण के लिए 9451 करोड़ प्रावधान किया गया है. छत्तीसगढ़ को 36 सड़कों को चिन्हांकित किया गया है.
‘धान का कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने का आरोप
कांग्रेस ने आज सदन में अफीम की खेती का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि ये छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने का विषय है. राजधानी रायपुर से केवल 50 किमी दूरी पर विनायक ताम्रकार अफीम की खेती कर रहा हैं.
ये भी पढ़ें: Balrampur: कांग्रेस को बड़ा झटका, बलरामपुर में 10 नेताओं ने PCC चीफ दीपक बैज को भेजा इस्तीफा, जानें कारण
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है. ये संगठित अपराध है. धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है.