CG Budget Session: धान खरीदी के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, कांग्रेस विधायकों ने लगाए नारे

CG Budget Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं. जहां शून्यकाल में विपक्ष ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीति को फेल बताते हुए विस्तार से चर्चा के लिए स्थगन का प्रस्ताव दिया.
CG Budget Session

CG Budget Session: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन हैं. जहां शून्यकाल में विपक्ष ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीति को फेल बताते हुए विस्तार से चर्चा के लिए स्थगन का प्रस्ताव दिया. सभापति के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर कांग्रेस विधायक सदन में नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे. इसके साथ ही सदस्य सदन से स्वमेव निलंबित हुए.

धान खरीदी के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि- सरकार ने धान खरीदी में किसानों को धोखा दिया है. जितना लक्ष्य रखा गया था उससे कम धान खरीदने के लिए किसानों को पहले दिन से ही परेशान किया गया.

विधायक उमेश पटेल ने कहा पंजीकृत किसानों से धान नहीं खरीदा गया. जिन किसानों ने केसीसी लेकर धान उगाया और जिन किसानों से धान नही खरीदा गया उनको साढ़े 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुकतान होता या तो उन किसानों से धान खरीदा जाए या उनका ऋण माफ किया जाए.

विपक्षी विधायक संगीता सिन्हा , राघवेंद्र सिंह, व्यास कश्यप, द्वारकाधीश यादव, रामकुमार यादव ने स्थगन पर चर्चा कराने का समर्थन किया. विपक्ष के विधायको ने कहा मार्च में किसानों का केसीसी बकाया है.

यहां अधिकारी राज चल रहा – भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा किसानों के सम्बंध में पूरा विपक्ष आंकड़ो के साथ बात कर रहे है…सरकार किसानों को नही चला रही बल्कि अधिकारी राज चल रहा है…भूपेश बघेल ने कहा मेरे खुद के खेत खलिहान में अधिकारी घुसे किस अधिकार के साथ मेरे परिषर में घुसे…भूपेश बघेल ने कहा स्थगन की ग्राह्ता पर चर्चा होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग

विपक्ष ने किया हंगामा

आसंदी ने विपक्ष के स्थगन पर कहा बजट सत्र के कारण स्थगन पर चर्चा नहीं हो सकती. स्थगन पर चर्चा नही होने पर विपक्ष गर्भगृह में घुसा. विपक्ष ने जमकर विरोध नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की परंपरा के अनुसार गर्भ गृह में घुसने वाले विधायक निलंबित हुए.

ज़रूर पढ़ें