CG Cabinet Meeting: विधानसभा सत्र से पहले साय कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
साय कैबिनेट
CG Cabinet Meeting: आज CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई गई है. यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में सुबह लगभग 11 बजे शुरू होगी. इस बैठक में कैबिनेट के सदस्यों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है. वहीं साय सरकार ने धान खरीदी की तारीख को दो दिन और बढ़ाने की ऐलान किया है.
21 जनवरी की बैठक में लिए गए थे बड़े फैसले
इससे पहले 21 जनवरी को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सरकार ने जनहित और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे. इन फैसलों ने साफ संकेत दिया था कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है.
आबकारी नीति 2026-27 को मिली थी मंजूरी
21 जनवरी की बैठक में मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2026-27 के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके साथ ही इस नीति से जुड़ी सभी आवश्यक कार्यवाहियों के लिए आबकारी विभाग को अधिकृत किया गया. यह फैसला राज्य के राजस्व और शराब नीति में बड़े बदलाव की दिशा में अहम माना गया.
स्टार्ट-अप और आईटी सेक्टर को बढ़ावा
कैबिनेट ने नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्र स्थापित करने के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू करने का निर्णय भी लिया था. इस एमओयू से राज्य में आईटी, आईटीईएस उद्योग और तकनीकी स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- CG News: जगदलपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, बेटे ने खोला राज
लैब के संचालन के लिए हुआ फैसला
साय कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, वर्तमान संसाधनों को सुदृढीकरण करने तथा निर्धारित मानक के अनुसार जांच की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लैब के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए हैं.