CG News: Israel-Iran War के बीच दुबई में फंसा रायपुर का एक परिवार, छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार

CG News: शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया. वहीं इस बीच रायपुर का एक परिवार दुबई में फंसा हैं. परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
Israel-Iran War

दुबई में फंसा रायपुर का एक परिवार

CG News: शनिवार को अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. वहीं इस बीच रायपुर का एक परिवार दुबई में फंसा हैं. परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

दुबई में फंसा रायपुर का एक परिवार

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच राजधानी रायपुर के रहने वाले आकाश साहू का पूरा परिवार दुबई में फंसा है. जो छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है.

केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे – विजय शर्मा

ईरान-इजरायल युध्द के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- जितने लोग वीजा लेकर वहां गए है उनका रिकॉर्ड है. केंद्र में भी रिकॉर्ड है और छग के पास भी रिकॉर्ड है. केंद्र से जानकारी लेकर हम काम करेंगे.

हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत

बता दें कि अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में बेटी-दामाद और पोती-बहू समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें- CG Holi Special train: रायपुर से होकर गुजरेगी 2 और होली स्पेशल ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

खामेनेई की मौत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है.

ज़रूर पढ़ें