‘अमित शाह ने मुझे फोन करके मेरे खिलाफ केस के बारे में पूछा…’ BJP से प्रस्ताव आने के सवाल पर भूपेश बघेल ने क्या कहा?

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गलियों में इन दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल के एक बयान को लेकर हलचल मची हुई है. उन्होंने दावा किया कि BJP में शामिल होने के लिए प्रस्ताव दिया गया था. अब इसे लेकर सवाल पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है.
Bhupesh Baghel (File Photo)

भूपेश बघेल(File Photo)

CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक दावे ने प्रदेश की राजनीतिक गलियों में हलचल मचाई हुई है. उन्होंने दावा किया है कि BJP में शामिल होने के लिए प्रस्ताव दिया गया था. यह दावा उन्होंने एक पॉडकास्ट में किया है, जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं. अब इस दावे को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जवाब दिया कि अमित शाह ने उन्हें फोन करके उनके खिलाफ केस के बारे में पूछा. उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि मुझे भाजपा जॉइन कर लेना चाहिए.

BJP से प्रस्ताव के सवाल पर क्या बोले भूपेश बघेल?

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए BJP से प्रस्ताव आने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- ‘भाजपा हमेशा विपक्ष के लोगों पर इल्जाम लगाती है और FIR करती है. ED, CBI और IT भाजपा के हथियार हैं, और जब कोई इसमें फंसता है, तो भाजपा उन्हें फोन करके कहती है कि उनके पास वॉशिंग मशीन है, जिसमें वो साफ निकल सकते हैं. अमित शाह ने मुझे फोन करके मेरे खिलाफ केस के बारे में पूछा. उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि मुझे भाजपा जॉइन कर लेना चाहिए. उसके तुरंत बाद, मुझ पर रेड हुई. तब मुझे एहसास हुआ कि वो कहना कुछ और चाहते थे लेकिन वो कह नहीं पाए. ‘

भूपेश बघेल ने आगे कहा- ‘BJP जॉइन करने का कोई सवाल ही नहीं है. चुनाव के दौरान मोदी जी ने महादेव ऐप को लेकर इल्जाम लगाए थे. लेकिन आज भी सट्टे लग रहे हैं. प्रोटेक्शन मनी कौन ले रहा है- पीएम मोदी या गृह मंत्री अमित शाह, विष्णु देव साईं ले रहे हैं?…’

ये भी पढ़ें- CG News: बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव, भूपेश बघेल के आरोपों को किया खारिज

बता दें कि भूपेश बघेल ने राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में दावा किया है कि उन्हें BJP में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था. उन्होंने कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें कई बार बातचीत के लिए बुलाया था.’ यह बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे इन मुलाकातों से बिना किसी राजनीतिक कमिटमेंट के लौटते थे तो उसके 8-10 दिनों के बाद ही उनके ठिकानों पर रेड शुरू हो जाती थी.

ज़रूर पढ़ें