कांग्रेस ने की नियुक्तियां, 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और 33 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बनाए पर्यवेक्षक

CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 10 नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष और 33 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं. जानें किसे मिली जिम्मेदारी.
Congress Protest

कांग्रेस (फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव और त्रिस्तीरय पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं. प्रदेश की 14 में से 10 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में BJP के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सभी 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ती की है. इसके अलावा 33 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चयन के लिए भी पर्यवेक्षकों की घोषणा की है. देखें पूरी लिस्ट

नगर निगम प्रतिपक्ष के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. देखिए कहां किसे मिले जिम्मेदारी-

नगर निगम का नामपर्यवेक्षक का नाम
नगरपालिक निगम बिलासपुरप्रमोद दुबे
नगरपालिक निगम कोरबाअंबिका सिंहदेव
नगरपालिक निगम रायगढ़शिवकुमार डहरिया
नगरपालिक निगम अंबिकापुरडॉ. प्रेमसाय सिंह
नगरपालिक निगम चिरमिरीजयसिंह अग्रवाल
नगरपातिक निगम रायपुरप्रतिमा चंद्राकर
नगरपालिक निगम धमतरीपंकज शर्मा
नगरपालिक निगम दुर्गसुबोध हरितवाल
नगरपालिक निगम राजनांदगांवदीपक मिश्रा
नगरपालिक निगम जगदलपुरराजेश तिवारी

33 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्य के सभी 33 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए भी पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ती की है.

जिला पंचायत पर्यवेक्षक का नाम
कोरियायूडी. मिंज
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जयसिंह अग्रवाल
सरगुजाडॉ. प्रेमसाय सिंह
सूरजपुर डॉ. अजय तिर्की
बलरामपुरडॉ. प्रीतम राम
जशपुर हृदयराम राठिया
रायगढ़ डॉ. शिवकुमार डहरिया
कोरबा अंबिका सिंहदेव
मुंगेलीडॉ. रश्मि सिंह
बिलासपुर प्रमोद दुबे
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीडॉ. विनय जायसवाल
जांजगीर-चांपाज्योत्सना महंत
सक्तीबैजनाथ चंद्राकर
सारंगढ़-बिलाईगढ़सकलेन कामदार
गरियाबंदगुरूमुख सिंह होरा
महासमुंदअमितेष शुक्ल
धमतरी पंकज शर्मा
बलौदाबाजारविनोद चंद्राकर
रायपुरप्रतिमा चंद्राकर
बालोदकन्हैया अग्रवाल
दुर्ग सुबोध हरितवाल
बेमेतराअरूण वोरा
कवर्धाधनेश पाटिला
राजनांदगांव दीपक मिश्र
मोहला-मानपुरभुनेश्वर बघेल
खैरागढ़-छुईखदानछन्नी साहू
कांकेरमोहन मरकाम
बस्तरराजेश तिवारी
कोण्डागांवअनिला भेड़िया
दंतेवाड़ालखेश्वर बघेल
सुकमाविमल सुराना
बीजापुररेखचंद जैन
नारायणपुरसंतराम नेताम

ये भी पढ़ें- CG बोर्ड परीक्षा से पहले जमकर हंगामा, 24 घंटे पहले 36 छात्रों को अपात्र किया घोषित

5 मार्च को होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो चुके हैं. प्रदेश में तीन चरणों में सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जिला और जनपद पंचायत सदस्य पद पर चुनाव हो चुके हैं. अब 5 मार्च जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे.

ज़रूर पढ़ें