Bijapur: नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर

Bijapur Naxal Encounter: नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 5 नक्सली ढेर हो गए हैं.
Bijapur Naxal Encounter

नक्सल मुठभेड़

Bijapur Naxal Encounter: नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जहां कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 5 नक्सली ढेर हो गए हैं. मारे गए नक्सलियों की पहचान और हथियारों की बरामदगी को लेकर आगे जानकारी दी जाएगी.

सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर

सुरक्षाबलों की टीम ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था. इसी दौरान नक्सलियों ने टीम पर गोलीबारी कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. ये कार्रवाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी (DRG) और कोबरा यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से की गई है.

बचे नक्सलियों को पकड़ने ऑपरेशन तेज

नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन में मात्र 40 दिन बाकी है. ऐसे में बचे हुए नक्सलियों की तलाश में फोर्स के ऑपरेशन तेज कर दिया है. नक्सलियों के सबसे महफूज शरण स्थली कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर भी फोर्स ऑपरेशन चला रही है. जिसके तहत देवजी, दामोदर, पापा राव और केशा सहित करीब 100 नक्सलियों की तलाश की जा रही है. वहीं कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में अभी भी कई नक्सलियों के छिपे होने की सूचना है.

ये भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

इसके पहले 7 नक्सली हुए थे ढेर

इसके पहले छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी. गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का सबसे बड़ा और खतरनाक नक्सली कमांडर प्रभाकर भी मारा गया था. प्रभाकर गढ़चिरौली डिविजनल कमेटी का प्रभारी था. प्रभाकर के साथ उसकी टीम के अन्य 6 नक्सली भी मारे गए थे. इन सभी नक्सलियों पर 71 लाख रुपए का इनाम था.

ज़रूर पढ़ें