CG News: आत्मसमर्पित नक्सलियों की विधानसभा में एंट्री, पहली बार देखी कार्यवाही, विजय शर्मा ने खुद कराया भ्रमण
आत्मसमर्पित नक्सलियों पहुंचे विधानसभा
CG News: आत्ससमर्पित नक्सलियों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी. गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ करीब 125 नक्सली विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी. डिप्टा CM विजय शर्मा ने खुद उन्हें विधानसभा घुमाया.
छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार का दिन विशेष रहा.सामान्य दिनों की तरह कुछ अतिथि पहुंचे.सदन की कार्रवाई भी देखी.दर्शक दीर्घा और अध्यक्षीय दीर्घा दिनभर अतिथियों से गुलजार रहा. आसंदी ने विशेष अतिथियों के आगमन की सदन को सूचना दी. जैसे ही सदन को अतिथियों के संबंध में जानकारी मिली. मेजें थपथपाकर स्वागत किया गया.
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही
दरअसल विधायक के दर्शक दीर्घा और अध्यक्षीय दीर्घा का हिस्सा बने वे चेहरे जो कभी लोकतंत्र के सबसे बड़े विरोधी थे. बस्तर से आए 120 पुनर्वासित नक्सलियों ने सदन की कार्रवाई देखी.सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की. इस दौरान नक्सली संगठन के पूर्व प्रवक्ता रूपेश भी मौजूद रहे.रूपेश ने मुख्यधारा में वापसी पर खुशी भी जताई.अपने साथियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की.मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी पुनर्वासित नक्सलियों के विधानसभा पहुंचने पर खुशी जताई.उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया,लेकिन कांग्रेस अब भी सरकार की पुनर्वास नीति और पुनर्वासित नक्सलियों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठा रही है.
सरेंडर नक्सलियों का सरकार ऐसे ही करेगी स्वागत – विजय शर्मा
विजय शर्मा ने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों का सरकार ऐसे ही स्वागत करेगी. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने सदन में बैठकर कार्यवाही देखी. बस्तर के कोने-कोने तक संविधान को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है.
गृह मंत्री के बंगले पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया था डिनर
इससे पहले गुरुवार रात ये सभी नक्सली डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निवास पर डिनर के लिए पहुंचे थे. निवास पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था और फूलों से स्वागत किया गया. रात्रिभोज के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति की जानकारी दी गई.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh की अनोखी परंपरा, यहां होली पर पहनाई जाती है ‘हरवा माला’, जानें क्यों है इतनी खास
डेडलाइन में करीब एक महीने बाकी
कुछ दिनों पहले नक्सलियों के बड़े कमांडरों में गिने जाने वाले देवजी ने सरेंडर किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए दी गई हेडलाइन में अब करीब एक महीने का समय बचा है. डेडलाइन 31 मार्च 2026 की दी गई है. गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि 2937 नक्सलियों ने पुनर्वास किया है. 1496 नक्सलियों पर कुल 5.64 करोड़ रुपये इनाम रखा गया था.