खुशखबरी! Chhattisgarh में 5000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर आया अपडेट, स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

CG Job News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है जहां छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रही है.
CG Teacher Bharti

प्रतीकात्मक तस्वीर.

CG Job News: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जहां छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने जा रहा है. स्कूल शिक्षा विभाग ने सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर लिया है, और विभाग फरवरी माह में सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है. इसके पहले CM साय ने भी इसे लेकर जानकारी दी थी.

5000 पदों पर कब होगी शिक्षकों की भर्ती?

  • 22 जनवरी को मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी.
  • इस समीक्षा बैठक की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी.
  • इस मीटिंग में CM विष्णु देव साय ने राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए थे.
  • CM साय ने निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाएगी.
  • इन 5000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी हो सकता है.

इन पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- CG News: छुट्टी पर घर लौट रहा ITBP जवान लापता, रायपुर पहुंचने का किया था वादा, गोरखपुर में मिला सामान

वहीं बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारियों के स्थापन पर डी.एड. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है.

ज़रूर पढ़ें