Chhattisgarh का ये लोकेशन किसी अजूबे से कम नहीं! खूबसूरती देख चकरा जाएगा सिर
CG Tourism: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित मदकू द्वीप धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का अनोखा स्थल है. शिवनाथ नदी के किनारे बसा यह द्वीप अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है.
Written By
श्वेक्षा पाठक
|
Last Updated: Feb 16, 2026 03:53 PM IST
छत्तीसगढ़ में अगर आप पिकनिक के लिए लोकेशन तलाश रहे हैं, मदकू द्वीप आपके लिए बेस्ट हो सकता है.
मदकू द्वीप, छत्तीसगढ़ की एक ऐसी जगह है, जो आज भी कई पर्यटकों की नजर से दूर है. इसलिए इस द्वीप की खूबसूरती देखकर हर कोई झूम उठता है.
यह बिलासपुर शहर से करीब 37 किमी दूर शिवनाथ नदी पर स्थित एक खूबसूरत द्वीप है. इस द्वीप को कई लोग केदार द्वीप के नाम से भी जानते हैं.
शिवनाथ नदी पर स्थित मदकु द्वीप पाने आकार भी वजह से जाना जाता है। जी हां, इस द्वीप के बारेमें बोला जाता है कि यह मेंढक की तरह दिखाई देता है.
मदकु द्वीप प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की हरियाली और नदी में नाव की सवारी करना कई लोगों को खूब भाता है.
इसके अलावा, यह द्वीप कई प्राचीन मंदिरों के लिए भी जाना जाता है. कहा जाता है कि इसका नाम ऋषि मदकू के नाम पर पड़ा है.
मानसून में इस द्वीप की खूबसूरती चरम पर होती है. यह अपनी खूबसूरती के साथ फोटोग्राफी के लिए भी खूब जाना जाता है.
यहां चारों ओर हरियाली ही हरियाली और नदी की मधुर ध्वनि सुनाई देती है. यहां का शांत और शुद्ध वातावरण सैलानियों को खूब मोहित करता है.