CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ मौसम समाचार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदला है. सुबह ठंड का सामना करने के बाद लोगों को अब गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है. वहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते प्रदेश के कई इलाकों रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.
छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, सुबह-शाम हल्की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में गुरूवार को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. दिन में हल्की गर्मी का अहसास होगा, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है. फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है.
इन इलाकों में पड़ सकती है ठंड
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update Today) तक की कमी आने की संभवना जताई है. तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है.
ये भी पढ़ें- CG News: दुर्ग में शव दफनाने पर विवाद, दो पक्ष आए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है.