CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिन बाद गिरेगा तापमान, IMD ने दिया अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने 3 दिन बाद तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है.
Cold-Day Alert

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. वर्तमान में प्रदेश का मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है. राजधानी रायपुर सहित पूरे राज्य में आसमान बिल्कुल साफ है. वहीं, कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली राज्य पर प्रभाव नहीं डाल रही, जिसके कारण बारिश का आंकड़ा शून्य है. लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ेगा.

3 दिन बाद गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. इससे दिन में हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है. हालांकि, मौसम शुष्क ही बना रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.

तापमान में स्थिरता

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. न ज्यादा ठंडी रहेगी और न ज्यादा गर्मी. दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो अगले 3 दिनों तक इसमें भी बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखेगा. कुल मिलाकर मौसम संतुलित रहेगा और अचानक गर्मी बढ़ने की कोई स्थिति फिलहाल नहीं है.

रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया है, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ है. अंबिकापुर में सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि रायपुर में दिन में गर्मी थोड़ी ज्यादा लग रही है.

ये भी पढ़ें- Amibkapur की जनता पी रही जानलेवा पानी! 45 लोग बीमार, मिले खतरनाक बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

21 फरवरी को रायपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में हल्की गर्मी और रात में सामान्य मौसम रहेगा. अगले दो दिनों तक भी राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा.

ज़रूर पढ़ें