CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कम होने लगी ठंड, दिन में 2-3 डिग्री तक चढ़ा तापमान, कई जगहों पर धुंध के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है, और फिलहाल किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत भी नहीं हैं.
cg weather forecast

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है, और फिलहाल किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत भी नहीं हैं. यानी आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने वाला है. 17 फरवरी को राजधानी रायपुर में हल्की धुंध छाने की संभावना जताई गई है. जानिए छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, दिन में चढ़ा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी ठंड अब धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन पूरी तरह से खत्म होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा.

फिलहाल रायपुर सबसे गर्म

फिलहाल छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 32.9°C रायपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. इससे साफ है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, खासकर सुबह और रात के समय.

ये भी पढ़ें- Raipur: रायपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हुआ गठन, इन पुलिसकर्मियों को मिली जिम्मेदारी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

कैसा रहेगा आज का मौसम?

  • आज भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है.
  • मौसम विभाग ने किसी तरह की बारिश या अन्य कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
  • अगले दो दिनों तक भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

रायपुर में हल्की धुंध

राजधानी रायपुर में 17 फरवरी को हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं. अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा. सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास हो सकता है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य और साफ रहेगा.

ज़रूर पढ़ें