सिक्किम पहुंची छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यों की मीडिया टीम, राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से की मुलाकात

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यों की मीडिया टीम सिक्किम के राष्ट्रीय विकास कार्यों का अवलोकन करने के लिए गई है. इस दौरान सभी सदस्यों ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की.
cg_media_sikkim

सिक्किम पहुंची छत्तीसगढ़ मीडिया की टीम

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 12 मीडिया सदस्यों की टीम सिक्किम दौरे पर गई है. यह 7 दिनों का अध्ययन प्रवास है, जहां सभी मीडिया सदस्यों को सिक्किम में केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और सामरिक महत्व के कार्यों का ऑबजर्वेशन करना होगा. 15 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे के दौरान मीडिया टीम को सिक्किम की भौगोलिक चुनौतियों के बीच हो रहे इंजीनियरिंग नवाचारों और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्यों की दिशा में हो रही प्रगति का दस्तावेजीकरण करेगी. इस दौरे के दौरान सभी सदस्यों ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की.

राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के 12 सदस्यों की मीडिया टीम ने पत्र सूचना कार्यालय (PIB) रायपुर के नेतृत्व में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल माथुर ने सिक्किम को स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्य बताते हुए इसकी अनेक पहलों के बारे में जानकारी दी. इस दौरान महिला प्रधान राज्य और सतत पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी चर्चा की गई. राज्यपाल माथुर ने प्रतिनिधिमंडल को सिक्किम के ऐतिहासिक रणभूमि स्थलों, चोला और डोकला दर्रे के महत्व से अवगत कराया. साथ ही इन स्थानों का दौरा कर यहां के इतिहास को समझने तथा इसके विस्तार के लिए प्रेरित किया.

मीडिया टीम ने पुराने लोकभवन का भी दौरा किया. इस दौरान जाना कि किस प्रकार यह भवन स्वतंत्रता-पूर्व ब्रिटिश राजनीतिक कार्यालय से राजभवन और अब लोकभवन के रूप में भारतीय लोकतंत्र की यात्रा का साक्षी रहा है.

ये भी पढ़ें- Balrampur: बलरामपुर में बुजुर्ग की पिटाई से मौत, SDM करुण डहरिया पर FIR, CM साय बोले- दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

बता दें कि इस दौरे के दौरान मीडिया टीम सिक्किम की पहली रेल लिंक परियोजना ‘सेवोक-रंगपो रेलवे लाइन’ का साइट विजिट करेगी, जो अपनी जटिल सुरंग निर्माण कला के लिए जानी जाती है. दल द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नाथू ला दर्रा, बाबा मंदिर और त्सोमगो झील का भी दौरा किया जाएगा, जहां सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचा कार्यों को कवर किया जाएगा. इसके अलावा, आईटीबीपी (ITBP) द्वारा ‘थेगु’ में विकसित ‘वाइब्रेंट विलेज’, पेलिंग का प्रसिद्ध स्काईवॉक और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के केंद्रों का भी भ्रमण किया जाएगा.

12 सदस्यों की मीडिया टीम

12 सदस्यों की मीडिया टीम में विस्तार न्यूज के अभिषेक तिवारी के अलावा अलग-अलग संस्थानों के मीडियाकर्मी शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें