CG Budget 2026: क्या है ‘SANKALP’? जिसके थीम पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया

CG Budget 2026: वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम 'SANKALP' है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है.
CG Budget 2026 SANKALP THEME

'SANKALP' थीम पर छत्तीसगढ़ का बजट

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Chaudhary) ने मंगलवार (24 फरवरी) को 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया. ये राज्य की बीजेपी सरकार का तीसरा बजट है. इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है. जिनमें महिला, गरीब, अन्नदाता और युवा पर विशेष तौर पर फोकस रहा. इस बार ‘SANKALP’ की थीम पर बजट पेश किया गया.

क्या है ‘SANKALP’ थीम?

वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेपरलैस बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का आभार जताया है. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे विकास का केंद्र GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) थी, जिसे के लिए गति की रणनीति अपनायी गई थी. इस बार GYAN के कल्याण के लिए बजट की थीम ‘SANKALP’ है. जनता जनार्दन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, निष्ठा, समर्पण और दीर्घसंकल्प को रेखांकित करता है.

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि कोई लक्ष्य पूरा होता है, संकल्प से. क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है. दृढ़ इरादा मजबूत है तो कोई भी लक्ष्य नतमस्तक हो जाता है. ‘SANKALP’ का वित्त मंत्री ने अर्थ बताया-

  • S- समावेशी विकास
  • A- अधोसंरचना
  • N- निवेश
  • K- कुशल मानव संशाधन
  • A- अंत्योदय
  • L- लाइवलीहुड
  • P- पॉलिसी से परिणाम तक

ये भी पढ़ें: CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ का बजट पेश होने से पहले CM विष्णु देव साय का एक्स पर पोस्ट, जानिए क्या कहा

छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक

बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाया. उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत कविता की पंक्तियों से की. उन्होंने कहा कि ना चंदन से ना कुमकुम से श्रृंगार कर के आया हूं, ना रोली से ना वंदन से ना मस्तक सजाकर आया हूं, स्वयं ईश्वर भी जो कामना करें वो सौभाग्य जगाकर आया हूं, मैं अपने छत्तीसगढ़ की माटी से तिलक लगाकर आया हूं.

ज़रूर पढ़ें