Chhattisgarh में इस दिन से शुरू होगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा, टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
प्रतीकात्मक तस्वीर
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर होंगी. शेड्यूल के मुताबिक क्लास 5 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि क्लास 8 की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी.
इस परीक्षा में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही स्कूल के परीक्षार्थी शामिल होंगे. हालांकि सी.बी.एस.ई. और आई.सी.एस.ई. के परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.
5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी
जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी. वहीं क्लास 8वीं की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी. अंक की बात करें तो क्लास 5वीं की परीक्षा कुल 50 नंबर की होगी, जिसमें 40 नंबर का लिखित एग्जाम और 10 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क होगा. क्लास 8 की परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी, जिसमें 80 नंबर का लिखित एग्जाम और 20 नंबर का प्रोजेक्ट वर्क होगा.
जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त स्कूलों और बिना अनुदान प्राप्त प्राइवेट स्कूलों (हिंदी और अंग्रेजी मीडियम) के सभी स्टूडेंट्स को क्लास 5वीं और 8वीं की सेंट्रलाइज्ड परीक्षाओं में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा. CBSE और ICSE से जुड़े बिना संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- DSP कल्पना ने कारोबारी से लिए डायमंड रिंग और महंगे गिफ्ट्स, नक्सलियों की सूचना लीक करने समेत हुए कई खुलासे
नियमों का करना होगा पालन
टाइमटेबल जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स और टीचर्स के बीच हलचल बढ़ गई है. शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि मूल्यांकन पारदर्शी होगा और बोर्ड परीक्षाओं जैसे ही नियमों का पालन किया जाएगा. स्कूलों को फरवरी के आखिर तक रिवीजन का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है. स्टूडेंट्स को टाइमटेबल के हिसाब से अपनी पढ़ाई का प्लान बनाने की सलाह दी गई है. यह परीक्षा न सिर्फ स्टूडेंट्स की एकेडमिक काबिलियत को परखेगी, बल्कि आने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर उनकी चिंता को कम करने में भी मदद करेगी.