CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज! दिन गर्म और रातें सर्द, जानें आपके शहर के मौसम का हाल
आज का मौसम समाचार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात सर्द हो रही हैं. दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक का अंतर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार बने हुए हैं. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है.
अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रायपुर के लालपुर में 19.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट क्षेत्र में 18 डिग्री, बिलासपुर में 18.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 14.6 डिग्री, जगदलपुर में 16.8, दुर्ग में 14.8 और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रायपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
ये भी पढ़ें: CG News: BJP विधायक दल की बैठक आज, 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र, राज्यसभा सीट पर भी चर्चा संभव
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश स्तर पर मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
- 23 और 24 फरवरी को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.
- बाकी दिनों और स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा.
- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय है. वहीं, असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है और हिमालयी क्षेत्रों से पश्चिमी विक्षोभ टकराने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तीनों सिस्टम्स की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है.
- इन जिलों में बारिश हो सकती है- जशपुर, कोरबा, बेमेतरा, बालोद, महासमुंद, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, रायपुर शामिल हैं.