Surguja: मैनपाट महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान, पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ की घोषणा, हर साल होगा आयोजन

Surguja News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 'शिमला' मैनपाट में तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने पर्यटन विकास के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की. साथ ही कहा कि हर साल निर्धारित समय पर मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
cm_sai_mainpat_mahotsav

CM साय ने किया मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

Surguja News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी 2026 मैनपाट में मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मैनपाट के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की. इसके अलावा सीतापुर में नए बस स्टैंड निर्माण का भी ऐलान किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने 500 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया.

मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

तीन दिनों तक चलने वाले मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव ने किया और इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि दो साल पहले मैं मैनपाट महोत्सव में आया था तब से अब यहां ज्यादा भव्यता दिख रहा है. मैनपाट महोत्सव हर साल निर्धारित तिथि में आयोजन किया जाएगा. मैनपाट महोत्सव के लिए सरकार 50 लाख रुपए देती है.

उन्होंने कहा कि महोत्सव सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं संस्कृति और सभ्यता को देश दुनिया को दिखाने का माध्यम है. इस महोत्सव में बाहर से कलाकार आएंगे लेकिन स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलता रहेगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- ‘प्रदेश में विकास का काम हो रहा है. हमने जो वादा किया था वह पूरा हो रहा है. मोदी की गारंटी को हमने दो साल में पूरा करने का प्रयास किया है. हम गरीबों का मकान बनवा रहें हैं. 18 लाख मकान बनाने का वादा किया था और दो साल में 18 लाख मकानों की स्वीकृति दें चुके हैं. 8 लाख मकान में गृह प्रवेश हो चुका है. चरण पादुका योजना बंद हो चुकी थी, जिसे हमने शुरू किया है. राम लला दर्शन योजना के तहत 42 हजार लोग अयोध्या जा चुके हैं. तीर्थ योजना भी सरकार चला रही है. 5 हजार लोग यात्रा कर चुके हैं.’

‘बस्तर में विकास की गंगा बहा रहे हैं’

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा- ‘बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पूरी तरह नक्सलवाद खत्म कर रहें हैं. पूर्व की सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब कुछ दिनों में नक्सली खत्म हो रहे हैं. बस्तर में विकास की गंगा बहा रहे हैं.’

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी लोक कलाकार मनोज तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संपदा से धनी है और यहां की संस्कृति भी उसी हिसाब से धनी है. मैनपाट की आबोहवा बेहतर है और यहां का उल्टा पानी कागर विकास किया जाता है तो यह देश दुनिया में प्रसिद्ध होगा.

ज़रूर पढ़ें