छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में धर्मांतरण विधेयक पेश हो सकता है. इस विधेयक को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस पर भी चर्चा है. संभवता: वह भी आ सकता है.
vijay Sharma

डिप्टी CM विजय शर्मा

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र में कुल 15 बैठक प्रस्तावित हैं. वहीं, 12 से ज्यादा विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है. माना जा रहा है कि इस दौरन धर्मांतरण विधेयक भी सदन में पेश हो सकता है. इस विधेयक को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि सत्र को लेकर सारी तैयारी चल रही है. धर्मांतरण संबंधी विधेयक पर भी चर्चा है. संभवता: वह भी आ सकता है.

बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक

प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा के बजट सत्र को लेकर जानकारी देते हुए कहा- ’23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. धर्मांतरण विधेयक पर भी चर्चा चल रही है. संभवता: वह भी आ सकता है.’

क्यों पेश किया जा सकता है धर्मांतरण विधायक?

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले खासकर आदिवासी क्षेत्रों में लगातार कंवर्जन (धर्मांतरण) के मामले सामने आ रहे हैं. बस्तर, जशपुर, रायगढ़ में बड़ी संख्या में आदिवासियों के धर्मांतरण के मामले सामने आए हैं. इसके अलावा दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर समेत अलग-अलग जिलों में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यह विवादों में है.

वहीं, वर्तमान में प्रदेश में धर्मांतरण की प्रकिया को वैधानिक मान्यता देने के लिए कोई भी स्पष्ट नियम नहीं है. ऐसे में इस विधेयक की जरूरत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक प्रचार करने पर बोदरी के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ प्रोजेक्ट पर 10 लाख का जुर्माना

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने वाला है. सत्र का पहला दिन काफी खास रहेगा, जहां राज्यपाल रामेन डेका विधानसभा सदन को संबोधित करेंगे. उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी. इससे पहले 22 फरवरी को BJP विधायक दल की बैठक होगी. वहीं, 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें