CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज शुष्क, तापमान में हल्की गिरावट के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं फरवरी के पहले पखवाड़े तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है.
cg weather forecast today

छत्तीसगढ़ मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं फरवरी के पहले पखवाड़े तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट के आसार

गुरूवार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह-शाम ठंडक का अहसास बना रहेगा. पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई है और न ही अगले दो दिनों तक वर्षा की कोई संभावना है.

ये भी पढ़ें- CG News: अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव, राजा की मंडी स्टेशन पर नई टाइमिंग लागू

जानें कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर की बात करें तो गुरूवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटों के दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी.

ज़रूर पढ़ें