CG News: DMF घोटाला में बड़ी कार्रवाई, EOW ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

टुटेजा पर रिश्तेदारों की फर्मों को भी लाभ पहुंचाने, शासकीय राशि के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के आरोप भी हैं. कोर्ट ने टुटेजा को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.
Former IAS Anil Tuteja (File Photo)

पूर्व IAS अनिल टुटेजा(File Photo)

CG News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. ईओडब्ल्यू(EOW) ने पूर्व आईएएस(IAS) अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू की जांच में डिजिटल सबूत और कई अहम दस्तावेज मिले हैं. टुटेजा पर कमीशन लेकर अपने करीबियों को काम दिलाने का आरोप है. इसके साथ ही रिश्तेदारों की फर्मों को भी लाभ पहुंचाने, शासकीय राशि के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के आरोप भी हैं. कोर्ट ने टुटेजा को 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है.

DMF फंड से जुड़े काम अपने लोगों को कमीशन लेकर दिलवाए

जांच में पाया गया है कि पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा ने DMF (जिला खनिज न्यास) से जुड़े काम अपने लोगों को कमीशन लेकर दिलवाए हैं. सबूतों के आधार पर पूर्व आईएएस के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले पाए गए हैं. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें