CG News: पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने जारी किया वीडियो संदेश, बस्तर में सक्रिय नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की अपील की
पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने नक्सलियों से सरेंडर करने की बात कही.
CG News: पूर्व नक्सली लीडर रामधेर मज्जी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. इस वीडियो संदेश में मज्जी ने बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील है. इस वीडियो संदेश में रामधेर स्पष्ट तौर पर कहा है कि हिंसा के रास्ते पर चलकर अब कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है. ऐसे में आत्मसमर्पण करने वाले बड़े नक्सलली नेताओं से सबक लेकर उन्हें भी आत्म समर्पण कर देना चाहिए.
रामधेर मज्जी 8 दिसंबर को राजनांदगांव में किया था सरेंडर
रामधेर मज्जी केंद्रीय समिति सदस्य के पद पर रहते हुए MMC (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) जोन में सक्रिय था. 8 दिसंबर को रामधेर ने राजनांदगांव में आत्म समर्पण कर दिया था. रामधेर ने दक्षिण बस्तर में सक्रिय पापाराव समेत अन्य माओवादियों को पुनर्वास का रास्ता अपनाने की अपील की है. इसके अलावा रामधेर ने उत्तर बस्तर और पूर्व बस्तर सक्रिय माओवादियों का नाम लेकर आत्म समर्पण करने की अपील की है.
डेडलाइन से पहले लगातार सरेंडर
इसके पहले महासमुंद जिले में बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े 15 नक्सलियों ने बलोदा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. इनमें 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं.
वहीं इसके पहले 7 फरवरी को बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर आत्मसमर्पण किया था. सुकमा में 21 और बीजापुर में 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इनमें 14 महिला नक्सली भी शामिल हैं. सुकमा में सरेंडर करने वाले 21 नक्सलियों पर 76 लाख का इनाम था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी.
गृहमंत्री ने दी थी नक्सलियों के खात्मे की डेडलाइन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सिलयों के खात्मे के लिए 31 मार्च डेडलाइन दी है. इसके पहले ही नक्सलियों का या तो खात्मा हो रहा है, या फिर वे सरेंडर कर रहे हैं. इसी कड़ी में आए दिन नक्सिलयों के मारे जाने और थाने पहुंचकर सरेंडर करने की खबरें आ रही हैं. सरेंडर करने वाले नक्सली भी अपने साथियों से आत्मसमर्पण करने की अपील कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं: डेडलाइन से पहले बड़ा सरेंडर! BBM कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा