Raipur: सेंट जेवियर में 2026 ग्रेजुएशन डे पर प्रतिभा और रचनात्मकता का भव्य अनावरण

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु प्रार्थना से हुई, जिसके बाद मधुर प्रार्थना गीत प्रस्तुत किए गए. जेवियर’स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 50 वर्षों की यात्रा को समर्पित एक प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई.
saint xavier raipur

सेंट जेवियर रायपुर


Raipur: सेंट ज़ेवियर, हाई स्कूल, रायपुर ने “Brave the Present, Rise to the Future” (वर्तमान का साहस करें, भविष्य की ओर बढ़ें) विषय के साथ ग्रेजुएशन कम वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। ग्रेजुएशन डे प्रतिभा, गुणवत्ता, परिश्रम और समन्वय का सशक्त प्रदर्शन होता है- और यह आयोजन उसी का जीवंत उदाहरण रहा.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु प्रार्थना से हुई, जिसके बाद मधुर प्रार्थना गीत प्रस्तुत किए गए. जेवियर’स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 50 वर्षों की यात्रा को समर्पित एक प्रस्तुति भी प्रदर्शित की गई. दिन का मुख्य आकर्षण संगीतात्मक नाटिका रही, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता झलकी और “You are special” (आप विशेष हैं) का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया गया.

मोंटेसरी से प्राथमिक कक्षा में स्नातक होने वाले नन्हे विद्यार्थियों को देखने के लिए अभिभावक उत्साह से प्रतीक्षारत रहे. नीले और सुनहरे परिधानों में सजे बच्चों ने भव्य अंदाज़ में अपने स्क्रॉल प्राप्त किए. मोंटेसरी से कक्षा 5 तक के मेधावी विद्यार्थियों को अतिथि-ए-ख़ास द्वारा सम्मानित किया गया. प्रत्येक कक्षा के प्रिंस और प्रिंसेस की घोषणा कार्यक्रम का बहुप्रतीक्षित क्षण रहा.

रंग-बिरंगी नृत्य प्रस्तुतियों ने अपनी ऊर्जा, सटीकता और सौंदर्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंत में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी नृत्य और ग्लोबल डांस ने समां बांध दिया-दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खड़े होकर सराहना करने लगे.

इस दौरान डॉ. एला गुप्ता (मनोवैज्ञानिक), सतीश जैन (निदेशक), श्वेता महिमा दास (गायिका), साकेत साहू (वायलिन वादक), रत्नाकर जायसवाल (यूनिट लीड, हितवाद), भारत डाग (RKCPK) और सुमि भटनागर (मनोवैज्ञानिक) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. यह आयोजन चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो और प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

ज़रूर पढ़ें